सोने-की-कीमतें-137-रुपए-गिरकर-50,334-रुपए-प्रति-10-ग्राम-तक-पहुंची;-चांदी-916-रुपए-गिरकर-60,400-रुपए-प्रति-किग्रा-हुई

सोने की कीमतें 137 रुपए गिरकर 50,334 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंची; चांदी 916 रुपए गिरकर 60,400 रुपए प्रति किग्रा हुई

Reporter
Report By Rahul Sharma
1


मंगलवार को वायदा बाजार में सोने की मांग में कमी के चलते सटोरियों ने अपनी पकड़ कमजोर कर ली, जिसके चलते सोने का भाव 137 रुपए गिरकर 50,334 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दूसरी तरफ, वायदा कारोबार में चांदी कमजोर मांग के चलते 916 रुपए गिरकर 60,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

सोने की कीमतों में गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर में डिलीवर होने वाले सोने की कीमत 137 रुपए या 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,334 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई, जिसमें 7,943 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वहीं, दिसंबर में डिलीवर होने वाले सोने की कीमत 185 रुपए या 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,455 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई, जिसमें 10,051 लॉट के लिए कारोबार हुआ। न्यूयॉर्क में सोना 0.26% की गिरावट के साथ 1,905.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

चांदी की कीमत में गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर डिलीवर के लिए चांदी की कीमत 916 रुपए या 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,400 रुपए प्रति किग्रा हो गई, जिसमें 16,360 लॉट के लिए कारोबार हुआ। न्यूयॉर्क में चांदी 0.64% की गिरावट के साथ 24.23 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

सोमवार को रही थी गिरावट
सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर में डिलीवर होने वाले सोने की कीमत 225 रुपए या 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,490 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई थी, जिसमें 8,443 लॉट के लिए कारोबार हुआ था। वहीं, दिसंबर में डिलीवर होने वाले सोने की कीमत 243 रुपए या 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,617 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई थी, जिसमें 9,462 लॉट के लिए कारोबार हुआ था।

Advertisement

दूसरी तरफ, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर डिलीवर के लिए चांदी की कीमत 577 रुपए या 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67,300 रुपए प्रति किग्रा हो गई थी, जिसमें 16,980 लॉट के लिए कारोबार हुआ था।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


अक्टूबर में डिलीवर होने वाले सोने की कीमत 0.27% की गिरावट के साथ 50,334 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई

Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Pichli Post आप एचडीएफसी बैंक के ग्राहक हैं तो जरूर जानिए, बैंक के एमडी आदित्य पुरी और आनेवाले नए एमडी के खिलाफ अमेरिका में मामला दर्ज, बैंक ने खारिज किया आरोप Agli Post केमकॉन स्पेशियालिटी का आईपीओ 12.65 गुना भरा जिसमें रिटेल का हिस्सा 23 गुना, कैम्स का इश्यू 1.93 गुना और एंजल ब्रोकिंग का 35 प्रतिशत भरा
🔥 लिमिटेड टाइम स्पेशल ऑफर / वेब डेवलपमेंट

क्या आप अपना खुद का न्यूज़ पोर्टल बनवाना चाहते हैं?

हम आपको देंगे एक फुल-फीचर्ड, सुपर-फास्ट न्यूज़ पोर्टल + शानदार एंड्रॉइड मोबाइल ऐप!