विराट-ने-कहा-चहल-ने-मैच-बदलकर-रख-दिया;-ओपनर-देवदत्त-बोले-विराट-भैया-से-खूब-सीखा

विराट ने कहा- चहल ने मैच बदलकर रख दिया; ओपनर देवदत्त बोले- विराट भैया से खूब सीखा

Reporter
Report By Rahul Sharma
2


सोमवार को दुबई में खेले गए आईपीएल-13 के तीसरे म मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रनों से हरा दिया। बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद सिर्फ 153 रन ही बना सकी। मैच जीतने के बाद विराट कोहली ने युजवेंद्र चहल की तारीफ की और देवदत्त पडिक्कल ने अपने शानदार प्रदर्शन का श्रेय कोहली को दिया है।

कोहली ने क्या कहा

पोस्ट मैच सेरेमनी में कोहली ने कहा, “पिछले साल परिणाम दूसरा था। हमने आज धैर्य बनाए रखा।”

बेंगलुरु के लिए युजवेंद्र चहल ने इस जीत में अहम रोल निभाया। उन्होंने 16वें ओवर में जॉनी बेयरस्टो को आउट किया और फिर अगली गेंद पर विजय शंकर को पवेलियन भेजा।

कोहली ने चहल को लेकर कहा, “चहल आए और हमारे लिए मैच बदल दिया। आज उन्होंने बताया कि अगर आपके पास स्किल है, तो आप किसी भी विकेट पर अहम साबित हो सकते हो। वह आए और अटैकिंग लाइन पर गेंदबाजी की।” विराट ने ट्वीट करके भी टीम की तारीफ की है।

देवदत्त ने क्या कहा

Advertisement

हैदराबाद के खिलाफ खेला गया मैच देवदत्त का डेब्यू मैच था। देवदत्त ने 42 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली। देवदत्त ने अपनी शानदार पारी श्रेय विराट को दिया है।

देवदत्त ने कहा “ मैं बहुत नर्वस हुआ जब मैं सुना की मुझे आरसीबी के लिए डेब्यू करना है, जब मैं बल्लेबाजी करने आया तो मैं पहले सैटल हुआ, जब मैंने शुरुआत की दो तीन गेंदें खेलीं मुझे अच्छा महसूस हुआ।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


चहल ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए (फोटो ट्विटर)

Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Pichli Post चेन्नई के कोच फ्लेमिंग बोले- पिछला मैच जीतकर आत्मविश्वास बढ़ा है, हम इसे राजस्थान के खिलाफ भी जारी रखेंगे Agli Post टीवी पर 20 करोड़ लोगों ने देखा चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस का मैच, बीसीसीआई सचिव बोले- किसी भी खेल में इतने दर्शक नहीं मिले
🔥 लिमिटेड टाइम स्पेशल ऑफर / वेब डेवलपमेंट

क्या आप अपना खुद का न्यूज़ पोर्टल बनवाना चाहते हैं?

हम आपको देंगे एक फुल-फीचर्ड, सुपर-फास्ट न्यूज़ पोर्टल + शानदार एंड्रॉइड मोबाइल ऐप!