फिल्म-सिटी-पर-अखिलेश-का-तंज,-कहा-सपा-काल-की-घोषणा-का-श्रेय-लेने-को-तैयार-भाजपा

फिल्म सिटी पर अखिलेश का तंज, कहा सपा काल की घोषणा का श्रेय लेने को तैयार भाजपा

Reporter
Report By Rahul Sharma
107

लखनऊ , 22 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी के ऐलान के बाद इसे लेकर बड़ा खाका तैयार किया जा रहा है। इसे लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा है कि, अब सपा काल की फि ल्म सिटी का श्रेय लेने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार कैंची लेकर फीता काटने को तैयार खड़ी है पर अब न तो उनके अभिनेता का अभिनय काम आ रहा है, न ही कोई डयलाग। उनकी फ्लॉप पिक्चर उतरने वाली है क्योंकि प्रदेश की असली तस्वीर बनाने वालों की एडवांस बुकिंग हो गयी है।

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित देश की सबसे खूबसूरत तथा सबसे बड़ी फि ल्म सिटी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर हैं। 18 सितंबर को उनकी घोषणा के बाद से फि ल्मी जगत की नामचीन हस्तियों ने योगी आदित्यनाथ को बधाई दी है। इसको आगे बढ़ाने के क्रम में योगी फि ल्मी जगत की हस्तियों से उनकी राय ले रहे हैं।

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए फि ल्म सिटी की स्थापना को लेकर फि ल्म जगत की हस्तियों से मुखातिब हुए हैं। इसमें सुभाष घई, कैलाश खेर सहित कई शख्सियतें मौजूद रहेंगी। इससे पहले रविवार को फि ल्म निर्देशक मधुर भंडारकर लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चुके हैं।

Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Sponsor Ad
Pichli Post प्रधानमंत्री मोदी आईआईटी गुवाहाटी के दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित Agli Post मौजूदा समय में चुनौतियां तो बढ़ी हैं-ग्राहकों की जरूरतें जानें, सुधार-सेवाओं को डिजिटल से बनाएं असरदार
🔥 लिमिटेड टाइम स्पेशल ऑफर / वेब डेवलपमेंट

क्या आप अपना खुद का न्यूज़ पोर्टल बनवाना चाहते हैं?

हम आपको देंगे एक फुल-फीचर्ड, सुपर-फास्ट न्यूज़ पोर्टल + शानदार एंड्रॉइड मोबाइल ऐप!